जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानकीनगर जनकल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम ' अपराजिता ' का आयोजन किया गया। अपराजिता का उद्देश्य नारी शक्ति और उनके योगदान का सम्मान करना था। कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली, निबंध, चित्रकला तथा गुजिया प्रतियोगिता शामिल रहीं। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाना था।
रंगोली प्रतियोगिता का विषय आत्मनिर्भर बेटी, स्कूल जाती बेटी रखा गया। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता का विषय नारी सुरक्षा और आत्मरक्षा तथा निबंध प्रतियोगिता का विषय नारी नेतृत्व बदलता भारत रहा। इसके अलावा गुजिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग.अलग प्रकार की स्वादिष्ट और आकर्षक गुजिया प्रस्तुत कीं।
इन सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में रंगोली के लिए किरण कौशल एवं प्रीति सोनी, चित्रकला के लिए चेतना गुप्ता एवं ऋतु अग्रवाल, निबंध के लिए मनीषा सोनी तथा गुजिया प्रतियोगिता के लिए प्रतिभा चौबे और दर्शना जैन उपस्थित रहीं।

