khabar abhi tak

दुर्गावती के किले से लौट रहे छात्र से लूट, मोबाइल छीना


जबलपुर।
छिंदवाड़ा के जामुनटोला में रहने वाले एक छात्र का रानी दुर्गावती के किले के पास मोबाइल लूट लिया गया है। छात्र ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि प्रवीण करवेती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंदौर में पढ़ाई करता है। 28 फरवरी को जबलपुर सिविल लाईन में छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वहीं पर रूका था। दोपहर लगभग 3-30 बजे अपने दोस्त विद्या परते के साथ किला देखने आटो में गया था। किला देखकर वापस आ रहे थे। उसने अपना वीवो कम्पनी का मोबाइल एवं विद्या परते का रेड मी कम्पनी का मोबाइल अपने हाथ में रखे था। तभी एक लड़का आया और उसके हाथ से दोनों मोबाइल झपटकर लेकर भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak