khabar abhi tak

जेल में मनेगी अपराधियों की होली, कॉम्बिंग गश्त ने बढ़ाई टेंशन,देखें वीडियो



जबलपुर।
शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस ने शनिवार रात एक बड़ा अभियान चलाया। "कांबिंग गस्त" के नाम से की गई इस सघन कार्रवाई में पुलिस ने जिले भर में दबिश देकर सैकड़ों फरार वारंटियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुँचाया। यह अभियान 28 फरवरी की रात 9 बजे से शुरू होकर 1 मार्च की सुबह 2 बजे तक लगातार जारी रहा।

बरसों से फरार अपराधी गिरफ्त में आये

​इस विशेष अभियान की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, सुश्री अंजना तिवारी, सुश्री पल्लवी शुक्ला और श्री सूर्यकांत शर्मा ने संभाली। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड सफलता हासिल करते हुए कुल 289 वारंट तामील किए। इनमें 120 गैर-म्यादी वारंट, 91 गिरफ्तारी वारंट और 71 जमानती वारंट शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में कई ऐसे शातिर अपराधी भी शामिल हैं, जो पिछले कई वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इन सभी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हथियार और अवैध शराब जब्त

​अपराधों की रोकथाम हेतु की गई इस गस्त के दौरान पुलिस ने हथियारों और अवैध नशे के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को धारदार हथियारों (13 चाकू और 1 बका) के साथ पकड़ा गया। वहीं, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 58 लीटर और 134 पाव देशी शराब जब्त की गई। रात भर चली इस गस्त में पुलिस ने न केवल पुराने गुंडे-बदमाशों के रिकॉर्ड चेक किए, बल्कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखानों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak