जबलपुर. पमरे के जबलपुर में आज शनिवार की सुबह लगभग 10.50 बजे रेलवे ने खतरे का एक-एक करके 3 सायरन बजाया, जिससे रेल कर्मचारियों के साथ-साथ सायरन की आवाज सुनने वाले आम लोगों में भी किसी रेल दुर्घटना की आशंका से हड़कम्प मच गया.
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कटनी में मालगाड़ी (बॉक्स एन) दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसके चलते जबलपुर से भी दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना की जा रही थी. सायरन की आवाज सुनते ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तत्काल ही दुर्घटना रिलीफ ट्रेन (एआरटी) की ओर पहुंंचते नजर आये। विस्तृत जानकारी प्रताक्षित है.
