रीवा। एमपी के रीवा स्थित पटेहरा चौकी क्षेत्र में शराब के नशे में हुएविवाद पर दुर्गेश कोल नामक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को एक किलोमीटर दूर ले जाकर जेसीबी से कुचल दिया ताकि हतया हादसा लगे। आज सुबह दुर्गेश की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार पटेहरा निवासी दुर्गेश पिता पप्पू कोल पेशे से जेसीबी ड्राइवर था, बीती रात होलिका दहन के बाद शराब के नशे में दुर्गश का गांव में कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दुर्गेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर जेसीबी से कुचल दिया। यहां तक कि हत्या के बाद आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को फोन पर सूचना दी कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घटनास्थल की जांच की तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों को पकडऩे संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है।
Tags
madhya pradesh