khabar abhi tak

टे्रन से टकराई महिला की दर्दनाक मौत, झाड़-फूंक कराकर घर लौट रही थी

 

कटनी। कटनी-बिलासपुर रेल खंड स्थित रूपौद रेलवे स्टेशन के समीप देर रात  एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी पहचान आज दोपहर परिजनों द्वारा सोमवती चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष निवासी बड़वारा के रूप में की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

                                पुलिस अधिकारियों के अनुसार रूपौद रेलवे स्टेशन बड़वारा के समीप रेल लाइन के किनारे एक 40 वर्षीय महिला खून से लथपथ हालत में मिली। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण शुरुआत में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आज दोपहर के वक्त अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान सोमवती पति भारत कुम्हार निवासी बड़वारा के रूप में की। मृतक के पिता धनीराम चक्रवर्ती ने बताया कि सोमवती का विवाह दासर्मन गांव में हुआ था। लेकिन वह पिछले आठ महीनों से अपने मायके बड़वारा में ही रह रही थी। वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी। सोमवती बीती शाम बीमारी के इलाज के लिए झाड़-फूंक कराने पड़ोसी गांव चांदन गई थी। जहां से वह रेल लाइन के किनारे किनारे झाड़.फूंक कराकर लौटते समय वह रेलवे लाइन पार कर रही थीए तभी किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई। अंधेरा होने और सिर पर घातक चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak