khabar abhi tak

सोशल मीडिया पर दोस्ती के 5 दिन बाद नाबालिगा के साथ रेप, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया,

 

रीवा। एमपी के रीवा में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती के पांच दिन बाद नाबालिग के साथ रेप कर दिया। रेप से आहत नाबालिगा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर नाबालिगा की हालत गंभीर बनी हुई है। 

                           पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमहिया क्षेत्र में रहने वाली नाबालिगा की बिछिया क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग से करीब पांच दिन पहले इस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे बातचीत करते रहे, यहां तक कि दो दिन बाद मुलाकात हो गई। दो दिन पहले अपनी सहेली के घर गई, जहां पर नाबालिग पहुंच गया और उसने नाबालिगा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर युवक ने नाबालिगा के साथ रेप किया। होश में आने पर नाबालिगा ने अपने आप को अस्त व्यस्त हालत में पाया। यहां तक कि जब उससे चलते नहीं बना तो घबरा गई। दर्द से कराहती हुई किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। घटना से आक्र ोशित परिजनों के साथ देर रात थाना पहुंची नाबालिगा ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिगा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने इंस्टाग्राम चैट, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मेडिकल परीक्षण में भी घटना की पुष्टि हुई है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak