जबलपुर। कंचनपुर में रहने वाले एक ईंट ठेकेदार के घर पर मंगलवार की रात दो युवकों ने सूअरमार बमों से हमला किया। हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि न्यू कंचनपुर निवासी चंद्रशेखर प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ईंट का धंधा करता है। उसने दिसम्बर 2025 में राजकुमार यादव से कंचनपुर में मकान खरीदा है। रजिस्ट्री एव नामांतरण हो गया है। खरीदने के बाद जब वह उक्त मकान में प्रवेश किया तो उनका कुछ सामान कमरे में रखा था। 17 मार्च की रात लगभग 9 बजे राजकुमार यादव के दोनो लड़के अमित यादव उर्फ कंचा, रोहित यादव उर्फ बंटा उसने रोड़ पर मिले। उसने कहा कि आपका जो सामान रखा है, वो निकाल कर ले जाओ। दोनों उससे मकान के 70 हजार रूपये और मांगने लगे। उसने कहा कि उसने मकान का पूरा पैसा दे दिया है। इसके बाद वह घर आ गया था। रात लगभग 10 दोनों भाई अमित एवं रोहित यादव मौटर सायकल से आये और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो उसके घर में सुअरमार बम फैंके। दोनो बम फूटे। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये।