जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने अपने 21 कार्मिकों के उच्च वेतनमान के आदेश जारी किए हैं। कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय से जारी आदेशानुसार जिन कार्मिकों को यह लाभ प्राप्त हुआ है उनमें 20 कार्मिकों को द्वितीय उच्च वेतनमान और एक कार्मिक को चतुर्थ समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। द्वितीय उच्च वेतनमान का लाभ प्राप्त करने वालों में उन्नीस कार्यपालन अभियंता व एक सीनियर केमिस्ट शामिल हैं। यह कार्मिक जबलपुर मुख्यालय, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई व संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर और टोंस जल विद्युत गृह सिरमौर में पदस्थ हैं। द्वितीय उच्च वेतनमान का लाभ प्राप्त करने वाले कार्मिकों में जबलपुर मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता अखिलेश जैसवाल, वीजी राजशेखरन, सुशील कुमार पाल, ऋचा सिंह ठाकुर, एलोरा चक्रबर्ती, ज़ेबा नसरीन शामिल हैं। टोंस जल विद्युत गृह सिरमौर में पदस्थ वैभव शुक्ला, विवेक सिंह; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में पदस्थ रिकेश कुबड़े; संजय गांधी ताप विद्युत गृह, बिरसिंगपुर में पदस्थ भुवनेश्वर पटेल, मुकेश कुमार पाठक, सुशील कुमार शर्मा, हरी मोहन कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, संजय गौतम, हिमांशु मिश्रा, प्रमोद कुमार, रवि तिवारी व सौरभ सिंह और सीनियर केमिस्ट प्रतिभा स्वर्णकार को भी द्वितीय उच्च वेतनमान का लाभ मिला है। इनके अलावा अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में पदस्थ अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार शर्मा के चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश भी कार्यालय द्वारा जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि द्वितीय उच्च वेतनमान तथा समयमान का यह लाभ उक्त कार्मिकों द्वारा निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण किए जाने के उपरांत प्रदान किया गया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार ऐसे प्रोत्साहनात्मक निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ संगठन की कार्यक्षमता एवं सेवा गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि सुनिश्चित करते हैं।
मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी ने 21 कार्मिकों के उच्च वेतनमान के आदेश किए जारी
byKhabarAbhiTak
-
0
