khabar abhi tak

शराबियों ने पुलिसकर्मियों को पटक-पटक कर पीटा, सड़क पर एक-दूसरे को घसीटा, लोग बोले, पुलिस वाले खुद नशे में रहे

 

रीवा। एमपी के रीवा शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जो आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर बीच सड़क पर शराबियों और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई। नशे में धुत कुछ युवक, पुलिसकर्मियों से बीच सड़क पर भिड़ गए। यहां तक कि उन्हे पटक-पटक कर पीटा और घसीटते रहे। 

                                 प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट होती रही। एक युवक को संभालने में दो-दो पुलिस कर्मियों के पसीने छूट रहे थे। सड़क पर सरेराह एक-दूसरे को लिटाकर घसीटा गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी नशे में होने का आरोप लगाया है। इस बीच कुछ लोगों का कहना था कि पुलिस वाले खुद नशे में हैं। जबरदस्ती लोगों को उठाकर ले जा रहे हैं। इनको मारो-इनको मारो, पुलिस वालों को ही मारो। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस कर्मियों की भी जांच की बात सामने आई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak