जबलपुर। अधारताल के गांधी चौक के पास एक शातिर युवक के घर में जमीन से छत तक शराब की पेटियां भरी हुई थी। अवैध शराब रखने की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी युवक छत से कूदकर भागने में कामयाब रहा।
अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी चौक कटरा अधारताल में विवेक कोरी के मकान की छत में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुयी हैं। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई गांधी चौक कटरा निवासी विवेक कोरी के मकान की छत पर नारायण जायसवाल एवं विवेक कोरी मिले। गौरव जायसवाल छत से गेट के सहारे कूंदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
मौके पर 25 पेटी में कुल 1250 पाव देशी शराब के रखी मिली आरोपी नारायण जायसवाल से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उसने एवं उसके बेटे गौरव जायसवाल ने उक्त शराब बेचने के लिये रखे हैं। विवेक कोरी ने पूछताछ पर गौरव जायसवाल एवं नारायण जायसवाल द्वारा शराब को लाकर बेचने के लिये रखना तथा शराब बेचने के बाद जो भी लाभ अर्जित होता है उसमें से उसे पैसा देने के लिये बोले थे इसी कारण वह अपने मकान की छत पर शराब रखवाया है बताया।
