khabar abhi tak

ब्रेकिंग:कृषि उपज मंडी के गोदाम में लगी आग,भगदड़ मची


जबलपुरकृषि उपज मंडी में स्थित बारदाना गोदाम नंबर जी-17 में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि उन्होंने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और जलते हुए बारदाने पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के जूट के बोरे जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को शांत किया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और मंडी प्रशासन अब नुकसान का वास्तविक आकलन करने में जुटे हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak