जबलपुर। यात्रियों की मांग के उद्देश्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04-04 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है।
ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक (शुक्रवार) एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 27.03.2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 03.04.2026 से 24.04.2026 तक और चलती रहेगी। (04 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक (रविवार) एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 29.03.2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 05.04.2026 से 26.04.2026 तक और चलती रहेगी। (04 सेवाएं)
