khabar abhi tak

चाकू के वार से पति की आंत बाहर निकल आई, पति को गोद में उठाकर मेडिकल दौड़ी पत्नी


जबलपुर।
सतपुला बाजार में होली की रात दो अज्ञात लड़कों ने एक व्यक्ति पर चाकू से ऐसा वार किया कि उसकी आंत बाहर लटक गई। घायल दोनों लड़कों से बचता हुआ अपने घर पहुंचा। पति की आंत बाहर देखते ही पत्नी ने उसे कपड़े से बांधा और उसे गोद में उठाकर तत्काल मेडिकल दौड़ गई थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि शंकर सिंह राजपूत उर्फ बंटी को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को सुषमा राजपूत निवासी जीसीएफ स्टेट घमापुर ने बताया कि 3 मार्च की रात लगभग 10-30 बजे अपने बच्चों के साथ घर में थी। तभी उसके पति शंकर सिंह उर्फ बंटी राजपूत खून से लथपथ घर आये। पति के पेट में चोट थी। आंत बाहर निकल रही थी। पति ने बताया कि सतपुला बजार में 2 अज्ञात लड़कों ने पेट में चाकू से तीन बार हमलाकर चोट पहुॅचा दी थी। पति को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये हैं। 

रांझी के रिछाई में रहने वाले शुभम मिश्रा पर पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात बिसन कोल ने चाकू से हमला किया। घायल के जीजा जितेन्द्र दुबे ने उसे इलाज के लिए गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया। 

घमापुर के झामनदास चौक के पास मंगलवार को वकालत करने वाले आशीष प्रजापति पर नैतिक प्रजापति और पिता अतीश प्रजापति ने बके से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी। मौके पर जाने मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। 

चरगवां के मुरकटिया गांव में सुरेश बर्मन पर बेड़ी बर्मन ने लाठी से हमला कर चोट पहुंचा दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।  

गढ़ा के कोष्टा मोहल्ला में देवेश कुमार भांगरे के घर पर सिद्धू झारिया, छिंगा झारिया, निखिल पटेल, प्रिंस ने मारपीट करते हुए पथराव किया। पुलिस ने मारपीट के पीछे शराब पीने के लिए पैसे नहीं देना बताया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak