khabar abhi tak

एमपी में अभी से गर्मी दिखाने लगी तेवर, 25 जिलों में तापमान 33 डिग्री के पार, अप्रैल में चलेगी हीटवेव

भोपाल. मार्च की शुरुआत मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार (3 मार्च 2026) को प्रदेश के 25 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिसे के पार दर्ज हुआ। नर्मदापुरम में तापमान 36.7 डिसे पहुंच गया।

भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, इंदौर, जबलपुर, शाजापुर, गुना, टीकमगढ़, दमोह, सागर, सतना, मंडला, छतरपुर, सिवनी, उमरिया, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और रायसेन में भी तापमान 30 डिग्री पार दर्ज किया गया। फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिसे की वृद्धि हो सकती है। मार्च अंत में तापमान के 40 एष्ट पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 35 डिसे पहुंचने का अनुमान है।

6 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक टूफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। एक ऊपरी चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर गुजरात क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 185 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से तापमान में 2 से 4 डिसे तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च अंत में कई हिस्सों में तापमान 40 डिसे के आसपास पहुंच सकता है। मार्च महीने में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-चंबल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।

अप्रैल-मई में चलेगी हीट वेव

पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश में गर्मी अपना असर दिखा रही है। अधिकतम तपमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज जा रहा है। आने वाले दिनों में पारे में 4 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी असर देखने को मिलेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। मार्च से मई के बीच पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। हीट वेव का असर अप्रैल-मई में ही रहेगा। मार्च में तापमान 38 से 40 डिसे और अप्रैल-मई में पारा 42 से 45 डिसे तक पहुंचने की आशंका है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिसे के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान बढ़ा रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak