khabar abhi tak

शराब पीकर ' अमित ' घर आया और 20 मिनट में फंदे पर लटक गया, छोड़ गया विधवा मां


जबलपुर।
होली दहन की रात गढ़ा बाजार में रहने वाली एक विधवा पर दोहरी आफत आ गई। पहले तो उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी लेकिन उसके जवान बेटे ने भी उसका साथ छोड़ दिया और फंदे पर लटक कर उसने अपनी जान दे दी।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि गढ़ा बाजार में रहने वाली हेमलता कोरी ने सूचना दी थी कि उसके पति की वर्ष 2006 में मृत्यु हो गयी थी। उसका बेटा अमित कोरी 3 मार्च की रात लग्भग 10-30 बजे शराब पीकर घर आया था। उसकी आंख में दर्द होने से वह ऑख में दवाई डालकर बिस्तर में लेट गयी थी। रात लगभग 11-50 बजे देखा उसका बेटा अमित कोरी बाथरूम के पास वाले कमरे में छत की हुक से दुपट्टा बंाधकर लटका था, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे अमित द्वारा शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak