जबलपुर। वैश्विक तनाव के दौरान गैस की किल्लत से शहर में छापों के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने दो जगहों पर छापा मारकर धरेलु गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल को रोका। पुलिस ने तीन सिलेंडर जब्त किए।
मझौली पुलिस ने बताया कि रविवार को पेट्रोलिंग के समय बस स्टेण्ड कापा इंद्राना में एक व्यक्ति आम रोड़ में चाट फुल्की का ठेला लगाये हुये घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते मिला। पूछताछ पर अपना नाम रविन्द्र ठाकुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 गैस भट्टी नोजल लगा हुआ जब्त किया।
इसी प्रकार इंद्राना में देशी कलारी के पास रोड में मगौड़ी का ठेला लगाकर घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते हुये सुशांत कोष्टा को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 नग गैस सिलेण्डर, 1 नोजल रेगुलेटर सहित जब्त किया।
