khabar abhi tak

मेडिकल कालेज से लापता मरीज की मौत, जिला अस्पताल में 11 दिन बाद मिली लाश,

 

सागर। एमपी के सागर स्थित सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज 5 मार्च को लापता हुए 40 वर्षीय मरीज दिलीप उर्फ पाउडर साहू का शव 11 दिन बाद जिला अस्पताल में मिला है। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

                                      पुलिस के अनुसार मोहननगर वार्ड निवासी 40 वर्षीय दिलीप साहू को पीठ में दर्द और कमजोरी की शिकायत थी। परिजनों ने उन्हें 25 फरवरी को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बीएमसी में दिलीप का इलाज चल रहा था और परिजनों के अनुसार उनकी हालत सामान्य थी। इस बीच 5 मार्च की सुबह दिलीप अचानक अस्पताल के वार्ड में अपने पलंग से गायब हो गए। परिजनों ने शुरुआत में अस्पताल परिसर में उनकी तलाश कीए लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। अस्पताल प्रबंधन को सूचना देने के बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिलीप अपने पलंग से उठकर कुछ दूरी तक जाते हुए दिखाई दिए। लेकिन उसके बाद नजर नहीं आए। परिजनों की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में लिया था। मृतक के परिजन पप्पू साहू ने बताया कि परिवार के लोग 5 मार्च से ही दिलीप की तलाश कर रहे थे। इसी बीच पता चला कि दिलीप का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें दिलीप मृत अवस्था में मिले। अस्पताल में बताया गया कि 5 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिलीप को गंभीर हालत में भर्ती कराया था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत आईसीयू में रखा गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वे लगातार मरीज की तलाश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों को मरीज की गुमशुदगी की पूरी जानकारी दी थी। इसके बावजूद किसी भी विभाग ने उन्हें मरीज के जिला अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak