khabar abhi tak

पमरे से होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, एमपी के इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

भोपाल. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज-हडपसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन और रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा।

प्रयागराज-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर विशेष 1 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक हर बुधवार 16 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में 04108 हडपसरप्रयागराज विशेष हर गुरुवार 2 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन रात 10:40 बजे हडपसर से रवाना होकर शनिवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव: शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशन।

मार्च में रक्सौल-उधना स्पेशल के 3 ट्रिप

रेलवे ने 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 14 मार्च तक हर शनिवार रक्सौल से और 15 मार्च तक हर रविवार उधना से चलेगी। दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।

05559 रक्सौल-उधना स्पेशल

यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे रक्सौल से रवाना होकर रात 11:40 बजे बीना पहुंचेगी और अगले दिन रात 2:05 बजे संत हिरदाराम नगर होते हुए दोपहर 1:05 बजे उधना पहुंचेगी।

05560 उधना-रक्सौल स्पेशल

यह ट्रेन दोपहर 3:35 बजे उधना से चलेगी और अगले दिन रात 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर तथा सुबह 5:15 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन रात 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव: सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा और भरूच।

एमपी के यात्रियों को होगा यह फायदा

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश के यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के शहरों तक सीधी और अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। बीना, रानी कमलापति, इटारसी और संत हिरदाराम नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए नए विकल्प मिलेंगे और त्योहार व छुट्टियों के दौरान भीड़ का दबाव भी कम होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak