khabar abhi tak

चलती मोटरसाइकिल में चालक पर चाकू चलाया


जबलपुर।
पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार रात शास्त्रीनगर चौक के पास मोटरसाइकिल चालक पर अन्य स्कूटर सवार युवकों ने चाकू चलाया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात चल रही मोटरसाइकिल पर चाकू चलाया गया था, जिसमें चालक की जांघ में चोटें आई हैं।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि केसर बस्ती निवासी करन बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुट्टी पालिस का काम करता है। मंगलवार रात लगभग 8-30 बजे अपने साथी प्रहलाद विश्वकर्मा के साथ प्रमोद चाय की दुकान सगड़ा चाय पीने गया था। चाय पीकर प्रहलाद विश्वकर्मा के साथ प्रहलाद की मोटर सायकल पेशन प्रो से वापस अपने घर तरफ जा रहा था। मोटर सायकल वह चला रहा था। जैसे ही शास्त्रीनगर चौक के पास विकास हार्डवेयर के सामने पहुॅचे। तभी पीछे से अनुराग ठाकुर और राज वासनिक स्कूटी में आये अनुराग ठाकुर स्कूटी चला रहा था। दोनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे अनुराग ठाकुर ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला किया। उसने अपना बचाव किया चाकू उसके पेट में न लगकर जांघ में लगकर चोट आयी।  वह डर के कारण अपनी गाड़ी तेजी से चलाते हुये घर आ गया। अनुराग ठाकुर एवं राज वासनिक ने पुरानी रंजिश पर से जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak