khabar abhi tak

सोहागपुर में घर की छत पर बने बाथरूम में मिली युवक-युवती की लाश, दोनों के सिर पर लगी है गोली

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर के भटगांव में 2 मार्च सोमवार की सुबह गोली लगने से युवक-युवती की मौत हो गई। ये हत्या है या युवक ने युवती को मारा और फिर खुद गोली मार ली, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मरावी, शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चौहान ने मौका-मुआयना किया है। युवती की पहचान रिंकी पुरवड्या (21) पिता सुरेश पुरवड्या निवासी भटगांव, सोहागपुर के रूप में हुई है। युवक का नाम अरुण पुरवइया (28) है, जो रायसेन के गोरा मचवाई गांव का रहने वाला था।

सोहागपुर पुलिस के मुताबिक, शव रिंकी के घर की छत पर बने बाथरूम में मिले हैं। इन्हें सबसे पहले रिंकी के पिता सुरेश पुरवड्या ने देखा। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे रिंकी को छत पर देखा था। सुबह 7 बजे जागने पर दोबारा छत पर पहुंचे तो दोनों के शव मिले।

अरुण के हाथ में मिली पिस्तौल

एसपी साईकृष्णा थोटा ने बताया कि कि अरुण और रिंकी के सिर में गोली लगी है। अरुण के हाथ में पिस्तौल भी मिली है। नर्मदापुरम से एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अभी जांच चल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak