जबलपुर। भानतलैया में रहने वाली एक महिला पति, जेठ, सास के बीच पिसकर रह गई। शादी के 8 साल बाद आखिरकार महिला ने घर में फंदा बनाकर उसमें लटक गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच में खुलासा किया कि मृतका को उसके पति, जेठ और सास ने बुरी तरह से प्रताड़ित करके उसे आत्महत्या के लिए विवश कर दिया था।
बेलबाग पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी को भानतलैया निवासी संजीत सोनकर ने सूचना दी थी कि वह रेल्वे स्टेशन के पास अपनी दुकान में था। शाम लगभग 3-30 बजे उसकी बेटी काकुल सोनकर ने फोन कर बताया कि शालू चाची ने फासी लगा ली है। उसने घर आकर देखा उसकी बहू शालू सोनकर अपने घर में फासी लगाकर खत्म हो गयी है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस का कहना है कि दौरान मर्ग जांच मृतिका शालू उर्फ शालिनी सोनकर के मायके पक्ष के कथन लेख किये जिन्हौंने अपने कथन में बताये कि शालू सोनकर की शादी वर्ष 2018 में मोहित उर्फ कंजा सोनकर निवासी शुलभ काम्पलेक्श के पास भानतलैया बेलबाग के साथ हुयी थी। पति मोहित सोनकर द्वारा प्रतिदिन शराब का सेवन कर शालूू के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना, मायके जाने के लिये कहना एवं खाने के लिये कुछ नहीं देना एवं जेठ संजू सोनकर द्वारा बुरी नियत से शालू को देखना एवं जबरदस्ती करने का प्रयास करना, सास बेबी सोनकर द्वारा पैसों की मांग करना, पैसे नहीं देने पर गाली गलौज करते हुये मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देना तथा जेठ बंटी सोनकर द्वारा गाली गलोज कर झगड़ा करना एवं मायके जाने के लिये कहना पाये जाना तथा घटना से पूर्व आत्महत्या के लिये उकसाना एवं दुष्प्रेरण करना जिससे परेशान होकर शालू सोनकर ने घर के सीलिंग पंखा से दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने आरोपी पति मोहित उर्फ कंजा सोनकर, सास बेबी सोनकर, जेठ संजू सोनकर, बंटी सोनकर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।