khabar abhi tak

साली के घर से लौट रहे दंपति दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत



जबलपुर।
कटनी के भटकमा गांव में रहने वाली साली के घर से लौट रहे दम्पति सड़क दुर्धटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई। पति और बच्चा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने वाहन चालक पर अपराध कायम कर लिया है।

कुंडम पुलिस ने बताया कि पड़वार निवासी अजय कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  फिनिक्स पोल्ट्री फार्म में काम करता है। उसकी साली सबनम कुशवाहा ग्राम भटकमा में रहती है। उनके यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। 16 मार्च को वह पत्नी एवं लड़का हिमांशु कुशवाहा को मोटर सायकल से सुबह ग्राम भटकमा गया था। 17 मार्च को वह एवं उसकी पत्नी एवं बेटा हिमांशु तीनों मोटर सायकल से वापस अपने पड़वार जा रहे थे। वह मोटर सायकल चला रहा था, जैसे ही शाम लगभग 6-30 बजे ग्राम तिलसानी पहॅुचे कि पीछे से आ रही लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीए 4165 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया। तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये। पत्नी प्रियंका काछी को सिर एवं शरीर में गम्भीर चोट आई। उसे पैर में चोट आई बेटे हिमांशु को साधारण चोट आई। 108 एम्बुलेंस से पत्नी को उपचार हेतु शासकीय  अस्पताल कुण्डम लेकर गये, जहां डॉक्टर ने चैक कर उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। 

इसी तरह थाना तिलवारा में बुधवार को संजय पाल निवासी चिनकी उमरिया ने सूचना दी कि वह मजदूरी करता हैं। गुलशन श्रीपाल उसकी बुआ का लड़का है। 12 मार्च को गुलशन श्रीपाल अपनी मोटर सायकल से जबलपुर अपने काम से आया था। काम निपटाने के बाद वापस अपने घर गोटेगांव जा रहा था। रात लगभग 9-10 बजे गुलशन अपनी मोटर सायकल से जैसे ही जोधपुर पडाव तिराहा पहॅुचा, मोटर सायकल से गिरकर घायल हो गया जिसे राहगीरों द्वारा अस्पताल पहॅुचाया था। गुलशन श्रीपाल का उपचार जानकी रमण अस्पताल में चल रहा था। जिसे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रिफर कराकर लाये थे। दौरान उपचार की शाम लगभग 6-30 बजे गुलशन श्रीपाल की मृत्यु हो गयी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak