जबलपुर। मझौली के हरदुआ में रहने वाले एक व्यकित अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गया। उधर, चोर ने उसके घर में रखे जेवरात का सफाया कर दिया। मामले की पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मझौली पुलिस ने बताया कि संतोष पटैल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। 16 मार्च को सुबह लगभग 10-30 बजे पत्नी बबीता बाई को साथ लेकर इलाज कराने जबलपुर गया था उसके पिताजी, माता जी एवं उसकी भांजी लक्ष्मी पटेल घर पर थे। रात लगभग 8 बजे पत्नि का इलाज कराकर घर वापस आया। मां चम्पा बाई ने बताया कि शाम लगभग 4 बजे मैं एवं लक्ष्मी गांव में बैठने गये थे। तुम्हारे पापा एवं लक्ष्मी की बेटी अवनी घर के बाहर आंगन में ही थे। दरवाजे में कुंडी लगाकर गये थे।
शाम लगभग 5 बजे मॉ एवं लक्ष्मी घर वापस आये। दरवाजे की कुंडी खुली थी। अंदर जाकर देखने पर लक्ष्मी का मोबाइल, पत्नी का सोने का हार, भांजी लक्ष्मी का सोने का हार बोरी में रखकर लपेट कर पलंग एवं दिवाल के बीच में रखा था, चैक करने पर जेबर नहीं मिले। कोई अज्ञात चोर सोने के 2 हार वजनी लगभग 3-3 तोला एवं मोबाइल चोरी कर ले गया है। उसकी भांजी ने गांव के घनशू पटैल को घर के आंगन से निकलते देखा है। उसे शंका है कि घनशू पटेल चोरी कर सकता है।
इसी तरह थाना गढ़ा में बुधवार को राहुल असाटी बड़कुल मिष्ठान भंडार पिसनहारी कें मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात लगभग 12 बजे रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। आज सुबह लगभग 7-30 बजे आकर देखा। दुकान की सटर उठी हुई थी। सटर में ताला बंद नहीं था। दुकाना के सीसीटीवी में दुकान के बाजू में लगी जाली के साईड से घुसकर सटर को उठाकर एक लड़का कैमरा में ड्राज खोलकर पैसा निकालते हुये दिख रहा है। ड्राज से नगदी लगभग 15-20 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
