khabar abhi tak

भोपाल एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, की गई इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल. एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ करते ही खतरे का अलार्म बज गया, क्योंकि कैबिन एयर प्रेशर कम हो गया था। राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सुरक्षित हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल दिल्ली जाने के लिए निकले थे। प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद उनका दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak