बताया गया है कि ग्राम छोटी परसाही बिरसा निवासी महिला संपतीन पति अशोक पंचतिलक को रात में प्रसव पीड़ा हुई। जिसे परिजन एम्बुलेंस में 120 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल बालाघाट के लिए रवाना हुए। रास्ते में भंडेरी के पास प्रसव पीड़ा बढ़ गई और संपतीन ने एम्बुलेंस में ही एक बेटे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के दौरान एम्बुलेंस में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे महिला का बहुत ज्यादा खुन बहने लगा। देर रात करीब 2 बजे के बीच जब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवजात की हालत भी नाजुक-
नवजात बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है, उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भरती कर डाक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। प्रसूता की मौत की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने आज शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका की पहले से दो बेटियां है-
पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में पता चला है कि मृतिका की पहले से दो बेटियां हैं। यह उसका तीसरा प्रसव था। महिला ने एम्बुलेंस में नवजात को जन्म दियाए जिसके बाद मां और बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया था।