khabar abhi tak

रेलवे कर्मचारी के घर चोरी, होली पर गांव गया था, चोरों ने की वारदात

मैहर. मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम चुनवारा में एक रेलवे कर्मचारी के सूने मकान से चोरों ने करीब 57 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह घटना तब हुई जब कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था।

ग्राम गौरैया कलां निवासी प्रकाश कुमार विश्वकर्मा (35 वर्ष) पिछले दो साल से चुनवारा गांव में ओम प्रकाश त्रिपाठी के मकान में किराए पर रहते हैं और रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। प्रकाश ने अपनी पत्नी पूजा विश्वकर्मा के साथ अमदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वे अपने किराए के कमरे में ताला लगाकर परिवार सहित होली मनाने पैतृक गांव गए थे।

शुक्रवार, 6 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे प्रकाश को अरुण कुमार तिवारी नामक पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही पति-पत्नी तुरंत चुनवारा पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मेन गेट के साथ-साथ उनके और मकान मालिक के कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। अलमारी और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था। चोरों ने नगदी, आभूषण और कपड़ों सहित लगभग 57 हजार रुपये का माल पार कर दिया था। अमदरा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak