khabar abhi tak

जेम्सबॉड स्टॉइल में पेंट से बाहर निकाला था देशी पिस्टल की मूठ, गिरफ्तार


जबलपुर।
शहपुरा के हरदुआ गांव के कंचनहार में एक व्यक्ति जेम्सबॉड स्टाइल में अपनी पेंट की जेब से देशी पिस्टल की मूठ बाहर निकालकर घूम रहा था, जिससे लोग भयभीत हो रहे थे। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने छापा मारा और आरोपी व्यक्ति के भागने के पहले उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि शुक्रवार को क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदुआ में एक व्यक्ति कंचनपुर हार के पास मेन रोड़ पर अपने पास अवैध रूप से देशी पिस्टल रखे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना शहपुरा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी व्यक्ति भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह गौंड़ ग्राम अमरपुर, पाटन बताया। जिसके पहने हुये जींस पेंट की दाहिनी जेब में पिस्टल जैसे हथियार की मूठ जेब से बाहर निकल हुयी थी। सुरेन्द्र की जींस पेंट के दाहिने तरफ के जेब में एक देशी पिस्टल मैगजीन लगी हुयी मिली। वायेें जेब में एक कारतूस रखा मिला। आरोपी से देशी पिस्टल एवं कारतूस रखने के संबंध में पूछताछ करने पर एक अपरिचित व्यक्ति द्वारा उसे पिस्टल एवं कारतूस रखने के लिये देना बताया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak