जबलपुर। रेलवे द्वारा आगामी समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एसी समर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी से समस्तीपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन समर के दौरान 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 23:45 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर 03:10 बजे, सतना 5:50 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए बुधवार रात्रि 23:45 बजे समस्तीपुर जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। (13 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर जंक्शन से एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन समर के दौरान 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर जंक्शन स्टेशन से 03:00 बजे प्रस्थान कर सतना 18:40 बजे, जबलपुर रात 22:15 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी 02:00 बजे और शुक्रवार सायं 16:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। (13 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 बुफे पेन्ट्रीकार एवं 02 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन एवं मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
