पुलिस के अनुसार नशीबाई यादव उम्र 50 वर्ष के पति पति कुछ वर्ष पहले गुजर चुका है और उसके दो बेटे हैं। महिला की अज्ञात तत्वों ने देर रात हत्या की और लाश को तालाब के पास फेंक दिया। आज सुबह दस बजे के लगभग गांव के लोगों ने देखा तो स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,पुलिस का कहना है कि नशीबाई के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है, वही गले में खरोंच है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के कपड़े भी इधर उधर पड़े मिले है, जिससे तरह तरह की चर्चाएं भी व्याप्त है। पुलिस ने परिजनों सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि महिला के घर बीती रात कौन आया था।