khabar abhi tak

अक्षय शर्मा हत्याकांड को लेकर एक और खुलासा, भाजपा नेत्री बोली, सरेंडर किया, पुलिस अधिकारी ने कहा, दबिश देकर पकड़ा है

जबलपुर। इंदौर में हुए अक्षय शर्मा हत्याकांड के आरोपियों को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। मामले को लेकर भाजपा नेत्री शिखा शर्मा ने कहा कि उनके दामाद सहित सभी आरोपियों ने सरेंडर किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को शिखा शर्मा के घर से दबिश देकर पड़ा है, जिसका वीडियो भी है। 

                                       बताया गया है कि इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में हुई अक्षय शर्मा की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को जबलपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया था। जिसमें भाजपा की नेता शिखा शर्मा का दामाद  शशिकांत शर्मा भी शामिल है। जबलपुर में भाजपा नेत्री के घर से हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर अपने साथ इंदौर ले गई। इस घटनाक्रम के बीच भाजपा नेत्री शिखा शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि उन्होंने खुद उन्हें थाने ले जाकर सरेंडर कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी शशिकांत शर्मा व उसके भाई पहले से उनके संपर्क में थे। उन्होंने ही तीनों को बुलाया और लार्डगंज थाने ले गईं। पुलिस सरेंडर को गिरफ्तारी दिखा रही है। जबकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जबलपुर व इंदौर पुलिस की टीम राइट टाउन स्थित एक बिल्डिंग से शशिकांत शर्मा को पकड़कर लाते दिखाई दे रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेत्री के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि इंदौर पुलिस की टीम जबलपुर आई थी। जिन्होने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सूचना के आधार पर आरोपी के ससुराल में दबिश दी गई। जहां पर शशिकांत शर्मा मौके पर ही मिला जिसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों की जानकारी दी। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी मौजूद है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak