जबलपुर। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने सोमवार को कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में निजी स्कूलों में पुस्तकों की मनमानी और मूल्य की अनियमितताओं का विरोध किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष डॉ अजय वाधवानी, भावना निगम, आशीष त्रिपाठी, आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ 0शोक मिथवानी एवं बिनिता उपस्थित रहीं। कलेक्टर से मुलाकात में संगठन ने स्पष्ट किया कि पुस्तक विक्रेताओं द्वारा की जा रही अनियमितताओं एवं कथित गड़बड़ियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जा चुके हैं तथा मामले की विवेचना जारी है। इस संबंध में एक प्रकरण न्यायालय में भी विचाराधीन है, जिसमें प्रशासन की ओर से गंभीरता से पक्ष रखा जा रहा है।
कलेक्टर महोदय ने यह भी अवगत कराया कि निकट भविष्य में मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन को भी उक्त प्रकरण में पक्षकार बनाया जा सकता है, जिससे संगठन अभिभावकों एवं छात्रों के हितों की प्रभावी रूप से पैरवी कर सके।