जबलपुर। छग के भिलाई बीएसएफ में पदस्थ निरीक्षक के सूने घर पर चोरो ंने धावा बोलकर जेवरात उड़ा दिए। ये निरीक्षक सिहोरा के ब्राम्हणपुरा में रहते हैं। इस वारदात में यह सामने आया है कि मुख्य द्वार के ताले को जाम कर दिया गया है। घर में घुसकर जेवरात गायब कर दिए गए हैं।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि ब्राम्हणपुरा में रहने वाले राहुल कुररिया ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीएसएफ भिलाई में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। उसकी सुराल ब्राम्हणपुरा में ही है। उसकी बहन रीना मिश्रा की तबियत खराब होने से उपचार हेतु नागपुर में था। बहन को देखने मां नागपुर चली गयी थी। उसके बड़े भाई रोहित कुररिया जबलपुर में रहते है,ं 27 फरवरी को वह 6 दिन की छुट्टी लेकर पत्नी के साथ सिहोरा आया था। ससुराल में रूका था। 28 फरवरी को शाम लगभग 3 बजे पत्नी के साथ अपने घर आया एवं शाम को लगभग 7-30 बजे अपने घर का ताला बंद करके अपनी ससुराल ब्राम्हणपुरा चला गया था। घर की चाबी चाची मीना कुररिया को दे दिया था।
सोमवार को दोपहर लगभग 3-30 बजे पत्नी विजयश्री कुररिया के साथ अपने घर ब्राम्हणपुरा जाकर चाबी चाची लेकर ताला खोलने लगा तो ताला नहीं ख्ुाला उसने ताला काटने वाले को बुलवाकर ताला कटवाकर घर के अंदर जाकर देखा कमरों के दरवाजे के कुंदे तथा ताला टूटे हुये थे। आलमारी एवं पेटी के ताले भी टूटे हुये थे सामान फैला हुआ था। आलमारी एंव पेटी में रखे सोने की झुमकी, एक जोड़ी टाप्स, हाथ के फूलन, 2 छोटे मंगलसूत्र, 1 चैन, हाय चंद्रना, कंगन तथा चांदी की हाफ करधन, 1 गुच्छा, सिक्के, पायल, हाय चंद्रमा एंव नगदी 5 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला एवं कुंदा तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के गहने एवं नगदी सहित चोरी कर ले गया है।
