khabar abhi tak

ब्राह्मण प्रीमियर लीग: सप्तऋषि, बजरंगी ब्लास्टर और डॉ. एकादश ने जीते रोमांचक मुकाबले



जबलपुर। रानीताल स्थित वेलोड्रोम क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में कुल 3 मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने तीनों मुकाबलों में शानदार क्रिकेट का आनंद लिया। दिन का पहला मैच सप्तऋषि एकादश और शाश्वत एकादश के बीच संपन्न हुआ। शाश्वत एकादश ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 10 ओवर में 77 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सप्तऋषि एकादश की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की और मात्र 9 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में दिनेश शर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अगला मुकाबला बजरंगी ब्लास्टर और वेद वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में बजरंगी ब्लास्टर के खिलाड़ियों ने खेल के हर विभाग में अपना दबदबा बनाए रखा और एक शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से सूरज तिवारी ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रभावी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

​डॉ. एकादश की जीत,शानदार प्रदर्शन

​प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला शौर्य एकादश और डॉ. एकादश के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए शौर्य एकादश ने 10 ओवर में 76 रन बनाए। जवाब में डॉ. एकादश की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और केवल 9 ओवर में ही आवश्यक रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। डॉ. एकादश की ओर से बीडी जबलपुर ने 10 गेंदों पर 21 रनों की तेज पारी खेली, जबकि अनुराग व्यास ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अनुराग व्यास को उनके शानदार ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस खेल आयोजन के दौरान सिद्धार्थ तिवारी, रितेश मिश्रा, सुविल भाई और संजय चौकसे सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak