परम्परागत मार्ग से निकलेगी शोभायात्रा, हनुमानताल में होगा विसर्जन
जबलपुर। चैत्र नवरात्रि पर मां श्री बड़ी खेरमाई मंदिर में विराजमान भगवती आद्यशक्ति के जवारा स्वरुप के विसर्जन के लिए रविवार 29 मार्च की शाम 7 बजे से भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ मंदिर परिसर भानतलैया से होगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल ने बताया कि जवारा शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर अपने परम्परागत मार्ग दुर्गा चौक से हनुमानताल होते हुए राजा रसगुल्ला की गली से मिलौनीगंज चौराहा होते हुए वहां से घोड़ा नक्कास की ओर प्रस्थान करेगी। यहां से शोभायात्रा हनुमानताल थाने के सामने बने घाट पर पहुंचेगी जहां पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन कर देवी के जवारों का विसर्जन किया जाएगा। इस भव्य और दिव्य शोभायात्रा में सिर पर कलश स्वरुप में देवी के जवारों को विराजमान रख मातृ शक्तियों के साथ भाव खेलते पण्डा और नृत्य करतीं युवक-युवतियों की मण्डलियां भक्ति संगीत की मधुर धुन और बैण्ड दलों के मधुर ध्वनि के साथ निकलेंगी । इस अवसर पर शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह मां श्री बड़ी खेरमाई माता के भक्त जानो द्वारा स्वागत किया जाएगा एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा रस्ते भर रहवासियों द्वारा पानी पिलाया जाता हे साथ में जगह जगह मां श्री बड़ी खेरमाई माता की आरती उतारी जाती हे । इस अवसर पर मां श्री बड़ी खेरमाई मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शरद अग्रवाल , सचिव शशिकांत मिश्रा , उपाध्यक्ष अनिल पाल , महेन्द्र जांगड़े , सुरेश आहूजा , जयकांत उपाध्याय ,आशीष त्रिवेदी ,नलिनकांत बाजपेई , दीपचंद साहू , राहुल चौरसिया , विनय केसरवानी , रोहित सेन , विशाल आहूजा,डीपी गूजर सहित सभी ने श्रृद्धालुओं से इस दिव्य जवारा शोभायात्रा समारोह में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने के लिए आव्हान किया है।
