khabar abhi tak

वन विभाग की टीम को देख सागौन की लकड़ी छोड़कर जबलपुर की ओर भागे तस्कर, स्विफ्ट कार से हो रही थी तस्करी

 

जबलपुर/सिवनी। सिवनी के धूमा वन परिक्षत्र से स्विफ्ट कार में सागौन लोड कर आ रहे तस्कर उस वक्त कार छोड़कर जबलपुर की ओर भाग निकले, जब वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर रोकना चाहा। टीम को कार की तलाशी में सागौन की सिल्लियां मिली है। 

                                    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खबर थी कि धूमा वन परिक्षेत्र से सागौन की लकडिय़ां धडल्ले से काटी जा रही है। जिसपर टीम ने देर रात बिछुआ बीट के पास चेकिंग लगा दी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार आते हुए दिखाई दी, टीम ने कार को रोकना चाहा तो चालक ने गति और तेज कर दी। टीम ने पीछा किया तो तस्कर कार छोड़कर बरगी की ओर भाग निकले। वन कर्मचारियों ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें सागौन सिल्लियां भरी हुई मिलीं। वन विभाग ने लकडिय़ों और वाहन दोनों को जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच से यह मामला संगठित तस्करी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी पूरी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि ये लकडिय़ां कहां से काटी गई थीं और इन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak