khabar abhi tak

बरगी के 5 खेतों की केबल वायर उड़ाई


जबलपुर।
बरगी के ग्रामीण अंचल में पांच खेतों में सिंचाई के लिए पम्प में लगाई गई केबल चोरों ने पार कर दी। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई इै। पुलिस दल खेतों में मिले फुट प्रिंट के आधार पर छानबीन कर रही है।

बरगी पुलिस ने बताया कि बिलहरी निवासी अशोक कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि फामलेंड ग्राम बरबटी थाना बरगी में स्थित है। फार्म की देखरेख हेतु लक्ष्मण बर्मन गत 10 वर्ष से परिवार सहित रहकर केयर टेकर का कार्य करता है। लक्ष्मण ने उसे अवगत कराया गया कि बोरवोल में लगे पम्प की केबल जो स्टाटर के पास पम्प तक की लगी हुयी थी। लगभग 40 मीटर केबल अज्ञात व्यक्ति काट कर चुरा कर ले गया है। लक्ष्मण के बताये अनुसार घटना 24/25 मार्च की दरम्यानी रात की है। उसके द्वारा आसपास के क्षेत्र तथा ग्राम वासियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पता चला कि ग्राम बरबटी में ही उसके खेत से लगे खेत में कृषि कार्य करने वाले परषोत्तम उर्फ गुड्डू बर्मन द्वारा बताया उसके यहां से केवल चोरी हुयी है। इसके अलावा अशोक अरोरा, जिनकी कृषि भूमि दक्ष फार्मलेंउ दुर्गानगर में स्थित है, के यहां से भी केवल चोरी कि घटना हुयी है। ग्राम बरबटी निवासी दीपक यादव के खेत से 200 मीटर केवल चोरी उक्त दरम्यानी रात को हुयीं है। खेतों में पैरों के निशान भी पाये गये साथ ही सुरेन्द्र गुप्ता के खेत पड़रिया हार से लगभग 35 मीटर केवल चोरी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak