बताया गया है कि बरही में होली का त्यौहार होने के कारण बाजार में भीड़भाड़ रही। इस बीच एक मोटर साइकल में 9 लोग सवार होकर फर्राटे से बाजार पहुंचे। बाजार में यह नजारा देख खरीददारी करने आए लोग कुछ पल के लिए तो स्तब्ध रह गए। मोटर साइकल सवार युवक बिना किसी खौफ के काफी देर तक बाजार में इधर से उधर घूमता रहा और बाजार करने के बाद फर्राटे से चला गया। बाइक सवार का एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा, जिसमें साफ दिख रहा है कि बाइक पर बैठने की बिल्कुल जगह नहीं है। चालक के आगे टंकी पर बच्चे बैठे हैं तो पीछे की सीट पर महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे से चिपककर बैठे हुए हैं। पुलिस अब मोटर साइकल चलाने वाले युवक की तलाश में जुट गई है, जो बिना किसी खौफ के परिवार के सदस्यों को लेकर घूम रहा है, जिसमें मासूम बच्चे भी शामिल रहे।