khabar abhi tak

एमपी : भोपाल-जबलपुर में गिरेगा पानी, आधे एमपी में बारिश की चेतावनी, अगले 5 दिन आंधी भी चलेगी

भोपाल/जबलपुर. मध्य प्रदेश मेंएक बार फिर मौसम बिगडऩा शुरू हो गया है। रविवार को ग्वालियर समेत कई जिलों में बादल और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से इसका असर और बढ़ेगा, जो अगले 4 से 5 दिनों तक बना रहेगा। अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं भोपाल, जबलपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिससे मौसम तेजी से बदल रहा है।

अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में असर

30 मार्च से शुरू हुआ यह सिस्टम लगभग पूरे प्रदेश को कवर करेगा। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकतर जिलों में 2 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा।

गर्मी से राहत मिलेगी

आंधी-बारिश का दौर रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट होगी। वर्तमान में अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री या इससे अधिक है। रविवार को मंडला में पारा सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak