khabar abhi tak

सागर में सड़क हादसे में 2 की मौत 4 गंभीर, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार

सागर. एमपी के सागर जिले के बीना के अंतर्गत आने वाले ग्राम हड़कल के पास बुधवार 11 मार्च की सुबह करीब 5 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक युवक की अगले माह शादी होने वाली थी और उसके विवाह के कार्ड भी बंट चुके थे, जिससे परिवार में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, बीना और भोपाल के कुछ युवक कुरवाई रोड स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद सभी युवक सुबह करीब 5 बजे कार से रिफाइनरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम हड़कल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि, कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 की मौत, 4 घायल

हादसे में सैफ उर्फ मोंटू पिता सलामत खान (30) और यश पिता पहलाद अहिरवार (22) निवासी भीम वार्ड की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार श्रेयांश, प्रियांश, अमन और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए रिफाइनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

10 तारीख को होनी थी मोंटू की शादी

बताया जा रहा है कि, हादसे में जान गंवाने वाले सैफ उर्फ मोंटू की अगले महीने की 10 तारीख को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन, हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak