khabar abhi tak

शहर को नंबर 1 बनाने सड़क पर उतरे महापौर-कलेक्टर-निगमायुक्त


जबलपुर।
शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष शहरों में शुमार करने के लिए शहर का प्रशासनिक अमला मंगलवार सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आया। सुबह 7 बजे से ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से शहर की सफाई व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त ने कहा कि हम जन सहयोग और प्रशासनिक तत्परता के समन्वय से जबलपुर को स्वच्छता में देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी इस बदलाव की असली ताकत होगी।

प्रमुख स्थलों का दौरा और व्यवस्थाओं का जायजा

निरीक्षण की शुरुआत शहर के हृदय स्थल से हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न संयंत्रों का रुख किया । उन्होंने इस दौरान तीन पत्ती, मालवीय चौक, गोल बाजार और रानीताल क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट 

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नूएकलेक्टर राघवेंद्र सिंहएवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने यहां कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया और प्लांट की कार्यक्षमता का बारीकी से अवलोकन किया। कंपोस्टिंग यूनिट्स इस मौके पर उनके द्वारा एबीसी, एमआरएम और अन्य कंपोस्ट प्लांटों का निरीक्षण कर कचरा निष्पादन की गुणवत्ता जांच की गई।

स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों  के अनुरूप कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि शहर की रैंकिंग में एक बड़ी छलांग लगाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak