जबलपुर. रेलवे में सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 मई से की जाएगी. एएलपी के इन पदों में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन में 541 पोस्ट शामिल हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट की 11 हजार से अधिक भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 मई 2026 से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.inपर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
जोन वाइज वैकेंसी
जोन का नाम पदों की संख्या
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्न रेलवे 608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे 1276
नॉर्थन रेलवे 740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
एसईसी रेलवे 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउथर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
सीएलडबलू 06
कुल पदों की संख्या 11,127
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
10वीं पास। एनसीवीटी/एससीवीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलाइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेड्स में आईटीआई की डिग्री। संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो। तीन साल का मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
एज लिमिट- न्यूनतम : 18 साल. अधिकतम : 30 साल
आयुसीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
सैलरी : 19,900 रुपए प्रतिमाह, रेलवे द्वारा दिए जाने वाले अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov. पर जाएं।
होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें।
इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
