khabar abhi tak

जबलपुर : नया मोहल्ला में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर छापा, 10 गाडिय़ां जब्त, पुलिस-बिजली कंपनी की कार्रवाई

जबलपुर. शनिवार 28 मार्च की देर रात पुलिस प्रशासन और बिजली कंपनी की टीम ने नया मोहल्ला में संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए 10 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। मौके पर पाया गया कि अवैध रूप से चार्जिंग स्टेशन बनाकर ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर खड़े सभी ई-रिक्शा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पेट्रोल, डीजल और गैस की खासी किल्लत चल रही है, जिसके चलते कुछ लोगों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए जगह-जगह अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखे हैं। शनिवार रात बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली कि ओमती के पास नया मोहल्ला क्षेत्र में अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालित हो रहा है, जहां रोजाना सैकड़ों ई-रिक्शा चार्ज किए जाते हैं।

सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर नया मोहल्ला स्थित मौके पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि बुग्गा रहमान नामक व्यक्ति ने अपने घर पर अवैध रूप से चार्जिंग स्टेशन बना रखा था और लंबे समय से ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। पुलिस ने रहमान को हिरासत में लेकर मौके से 10 ई-रिक्शा जब्त किए, जो बिना वैध कनेक्शन के चार्ज हो रहे थे।

बिजली कंपनी में पदस्थ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश पाल ने बताया कि मौके पर छह ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे, जबकि चार खड़े थे। सभी को जब्त कर पुलिस को सौंपा जा रहा है। अवैध रूप से बनाए गए चार्जिंग स्टेशन के संचालक पर बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी मामले की अलग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak