khabar abhi tak

यादव जी लव-स्टोरी फिल्म पर लगाई जाए रोक, अखिल भारतीय युवा यादव महासभा से एसपी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भी अब यादव जी लव स्टोरी फिल्म को लेकर विरोध शुरु हो गया है। आज अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म यादव जी लव स्टोरी के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

                                महासभा के प्रतिनिधि भारत यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म में समाज की बेटियों व महिलाओं का आपत्तिजनक चित्रण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे विषय सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं। अधिवक्ता कंचन यादव ने बताया कि फिल्म के शीर्षक और कथानक से यादव समाज की छवि प्रभावित हो रही है। संगठन ने फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसके शीर्षक में बदलाव करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो समाज के लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर आश्वासन दिया कि  मामले पर आवश्यक ध्यान दिया जाएगा। फिल्म की रिलीज को लेकर अब प्रशासन के रुख पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak