khabar abhi tak

एक साथ उठेंगी पांच अर्थियां: जयपुर सड़क हादसे के मृतकों का सोमवार को होगा अंतिम संस्कार


जबलपुर।
 राजस्थान के जयपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने जबलपुर के एक परिवार और पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में जबलपुर निवासी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन जयपुर पहुंच गए थे। रविवार सुबह स्थानीय प्रशासन की देखरेख में सभी पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, रविवार दोपहर बाद शवों को एम्बुलेंस के जरिए जयपुर से जबलपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

अंतिम विदाई की तैयारी,हर आंख नम

परिजनों के साथ गए अन्य शुभचिंतक पूरी प्रक्रिया के दौरान साथ रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि शवों को लेकर एम्बुलेंस रविवार देर रात लगभग 12 बजे तक जबलपुर पहुंचेगी। परिजनों ने निर्णय लिया है कि सभी मृतकों का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह लगभग 10 बजे जबलपुर में ही किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak