khabar abhi tak

बरेला के पुराने स्कूल में मिला कंकाल, सिर, जबड़ा, दांत-पैर की हड्डी मिली

फाइल फोटो

जबलपुर।
बरेला के पुराने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला में गुरूवार की सुबह एक कंकाल मिला। कंकाल में मृतक व्यक्ति के सिर, जबड़ा, दांत पैर की हड्डी मिली है। पुलिस ने इसे पीएम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त भिक्षुक के रूप में की गई है।

बरेला पुलिस ने बताया कि बमबमपुरा निवासी अशोक डुमार निवासी ने सूचना दी कि वह नगर परिषद बरेला में सफाई कर्मी है। आज पुराना शासकीय प्राथमिक कन्याशाला बरेला में गंध आने पर जाकर देखा। एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष का कंकाल, जिसमें सिर, जबड़ा, दांत पैर की हड्डी मिली। उसे पता चला कि अज्ञात व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो पूर्व से भीख मांगकर खाता था। स्कूल के कमरे में सो जाता था। लगभग डेढ़ माह पूर्व से भीख मांगते नहीं देखा गया है। 

इसी तरह शहपुरा के घुसौर निवासी योगेश सिंह ने पुलिस को देर रात सूचना दी कि वह काम से शाम 06 बजे शहपुरा आया था। गांव के गोपाल चौधरी ने उसके घर मे बताया कि तालाब के पास खेरमाई मंदिर के पास एक्सीडेन्ट से घायल होकर तुम्हारे पिता रज्जू सिह रोड पर घायल अवस्था में पडे है। बडी मां ने फोन कर बताया तो वह शहपुरा से गांव तालाब के पास पहुंचकर डायल 112 को फोन कर बुलाया। मौके पर देखा पिता जी रज्जु सिंह बेहोशी हालत मे पड़े थे। सिर मे पीछे तरफ चोट थी। खून निकल रहा था। कान से भी खून निकल रहा था। बोलचाल नही रहे थे। उल्टा पलटा कर देखा मृत्यु हो चुकी थी। जिन्हे डायल 112 के साथ नटवारा मर्चुरी लेकर आए थे। पिता जी की मौत एक्सीडेन्ट मे आई चोटो के कारण हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak