khabar abhi tak

पाटन की नर्स ' दीपशिखा ' की सागर अस्पताल के सामने गोली मारकर हत्या

 


जबलपुर/सागर।
सागर के शाहगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ पाटन की रहने वाली एक नर्स की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हमलावर मोटरसाइकिल पर थे, जिन्होंने अस्पताल के गेट पर नर्स के पहुंचते ही तीन फायर किए थे। नर्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

सागर जिले के शाहगढ़ सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनान एक नर्स की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के गेट पर ही नर्स को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले के शाहगढ़ में बुधवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक युवा नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने वारदात को अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। मृतक नर्स की पहचान 26 वर्षीय दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली थी। चश्मदीदों के मुताबिक दीपशिखा रात के समय स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। जब वह अस्पताल के गेट के पास खड़ी थी, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak