khabar abhi tak

प्रेम विवाह पर फूटा गुस्सा, बाप ने बेटी पर चलाई ' बांस छीलने वाली बाकी '


जबलपुर।
गोरखपुर के वंशकार मोहल्ले में रहने वाले पिता ने अपनी ही बेटी पर बांस छीलने वाली बाकी से हमला कर दिया। इसकी वजह यह थी कि उसने अपनी पसंद से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे खफा पिता ने बेटी पर वार किया था। घायल बेटी ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में की।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात वंशकार मोहल्ला निवासी आरती वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बंास की टोकरी बनाने का काम करती है। उसने एक सप्ताह पहले अमित वंशकार से प्रेम विवाह किया है। वह 18 फरवरी को अपने पिता मुकेश वंशकार के घर आई थी। शुक्रवार शाम अपने घर में थी। उसी समय उसके पिता मुकेश वंशकार प्रेम विवाह करने की बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो बांस छीलने वाले बाकी से हमलाकर हाथ की कलाई में चोट पहॅुचा दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak