khabar abhi tak

डिकासा पब मैनेजर से झगड़ा, सेठ को धमकाया


जबलपुर।
आईएसबीटी के पास रविवार की रात डिकासा द पब में दो युवकों ने घुसकर पब मैनेजर से झगड़़ करते हुए तोड़फोड़ की। यह वारदात यहीं तक सीमित नहीं रही, जहां पब के सेठ केमोबाइल पर लगातार धमकी दी जाती रही। मैनेजर ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट लिखाई।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात डिकासा द पब के मैनेजर दीपेश उर्फ दीप तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 जनवरी की रात लगभग 11-30 बजे पब के रिशेप्शन काउण्टर पर था। तभी भरतीपुर के अंकित उर्फ देवा सोनकर एवं अप्पू सोनकर पब में अंदर में जाने लगे तो उसने कहा कि पब में जगह नही है। इसी बात पर दोनों उससे विवाद करते हुये शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लग। उसने पैसे देने से मना किया, तो दोनों उसके साथ गाली गलौज करते जान से मारने तथा पत्थरों से बिल्डिंग के कांच तोड़ने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने बताया कि मैनेजर के पास उसके सेठजी सुखेन्द तिवारी का मोबाइल था, जिस पर 1 फरवरी की सुबह से लगातार मोबाइल पर धमकी दिये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak