विवाह समारोह में चली दनादन गोलियां, दो घायल


जबलपुर।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह में 13302 गेंग का बेखौफ कुख्यात बदमाश ने दो युवकों पर गोलियां चला कर उन्हें गंभीर रूप घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मौके से फरार हो गएं। वहीं घायल हुए युवकों को इलाज के लिए जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि 13302 गैंग का कुख्यात बदमाश लकी पटेल अपने 8 से 10 साथियों के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी परिवार की शादी समारोह में पहुंचा। वहां मौजूद दुर्गेश पांडे उर्फ पांडा और उसका साथी श्रीकांत राय एक के बाद एक दनादन फायरिंग कर दोनों को घायल कर दिया। घायल हुए दुर्गेश और श्रीकांत को इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post